नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस के खून में लोकतंत्र नहीं है

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए राहुल को आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। इन्होंने गरीबी नहीं देखी है इसके लिए कांग्रेस के नेता गरीबों की आवश्यकता को कभी नहीं समझ सकते हैं। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का जब कोई नेता गरीब के घर जाता है तो वह अपने साथ पूरी मीडिया और फोटोग्राफर को लेकर जाते हैं ताकि उनकी फोटों अखबारों और टीवी चैनलों पर आ सके। मोदी ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों का सिर्फ मजाक उड़ाना जानती है उनके दर्द को नहीं समझ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications