राहुल बच्चे हैं इसलिए टॉफी का बात करते हैं: मोदी

राहुल ने कहा कि मोदी का गुजरात मॉर्डल 1 रु. का टॉफी मॉर्डल है तो मोदी ने इस पर पलटवार किया है। मोदी ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल अभी बच्चे हैं इसलिए टॉफी और गुब्बारे की बात करते हैं। मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में अपनी रैली में राहुल पर वार किया और कहा कि राहुल बच्चे हैं इसलिए टॉफी की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहजादे का मन अभी भी बचपन के दिनों में ही है। तभी उन्हें हर बात में टॉफी ही नजर आती है।
गौरतलब है कि कल एक रैली में राहुल गांधी ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि गुजरात का विकास मॉडल 'टॉफी मॉडल' है, क्योंकि वहां उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के मोल कीमती जमीन बेच दी गई।












Click it and Unblock the Notifications