पीएम-किसान योजना: 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को जारी किए 21 हजार करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी किए।
नई दिल्ली, 31 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी किए। पीएम-किसान योजना के तहत मंगलवार को 11वीं किस्त ट्रांसफर की गई।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी किए। पीएम-किसान योजना के तहत मंगलवार को 11वीं किस्त ट्रांसफर की गई।
पीएम मोदी ने किसानों से की बात
पीएम मोदी मंगलवार को 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में हिस्सा लेने शिमला पहुंचे। उन्होंने केंद्र में एनडीए सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। यह कार्यक्रम शिमला के रिज मैदान में आयोजित हुई।
एनडीए के आठ साल पूरे होने पर कार्यक्रम
इस दौरान पीएम मोदी ने देश भर के जन प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया मांगी। प्रधान मंत्री कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन का प्रयास सरकारी कार्यक्रमों की पहुंच और वितरण को और अधिक कुशल बनाना है ताकि देश के नागरिकों के जीवन को आसान बनाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 30 मई को केंद्र में अपने आठ साल पूरे किए।












Click it and Unblock the Notifications