गिफ्त देने पर मोदी ने दिखाई मंत्री पर नाराजगी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वसूलों के पक्के है। जब से वो प्रधानमंत्री बनें है कई बदलाव किए है। ताजा मामला मंत्रियों द्वारा पत्रकारों को गिफ्ट बांटने का है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक मंत्री को फटकार लगाई है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट मीटिंग के दौरान मोदी ने इस मंत्री के सामने अपनी नाराजगी जताई। मोदी ने पहले ही अपने मंत्रियों को सख्त हिदायत दे रखी है कि वे किसी तरह के तोहफे बांटने से बचें।

सूत्रों की माने तो एनडीए सरकार के ये मंत्री मोदी के काफी करीबी हैं। पॉलिसी और बिजनेस में माहिर युवा मंत्री पर मोदी को काफी भरोसा है और मोदी के करीबी होने के कारण ही उन्हें मंत्रिमंडल में काफी अहम प्रभार भी मिला है।
अपने नीतियों पर हमेशा अड़िग रहने वाले मोदी ने इस मंत्री ने अपना मंत्रालय कवर करने वाले कुछ पत्रकारों को तोहफे दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है और उन्हें फटकार लगाई है। हालांकि यह तोहफे काफी मामूली थे और पिछली सरकारों में इस तरह की परंपरा आम थी, मोदी ने इसे सही नहीं समझा। सूत्र बताते हैं कि मोदी ने कैबिनेट बैठक के दौरान सबके सामने इस मंत्री से बारे में बात की। मोदी ने उनकी सफाई नहीं मानी और स्पष्ट कह दिया कि ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications