अपने जनाजे पर भी कांग्रेस कर गई राजनीति, बौखलाहट में बोली बीजेपी-ओवैसी साथ-साथ
नई दिल्ली। कहावत है ना जब बुद्दि भ्रष्ट तो सब भ्रष्ट.. कुछ इसी तरह का उदाहरण पेश कर रही है कांग्रेस पार्टी जो बौखलाहट में समझ ही नहीं पा रही है कि वो क्या कह रही है।
दरअसल हैदराबाद से एमआईएम के विधायक और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में एक विवादित भाषण दिया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही है और बोला कि इस बार के चुनावों में हम कांग्रेस का जनाजा निकालेंगे।
अपने जनाजे पर भी कांग्रेस कर गई राजनीति
हालांकि उनके ये विवादित बोल बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ही थे लेकिन कांग्रेस ने इस बात का उल्टा मतलब निकाल लिया और बौखलाहट में बोलने लगी कि बीजेपी और ओवैसी दोनों मिले हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications