Om Box Office Collection Day 1: धनुष की 'ओम चैप्टर 1' ने पहले दिन मचाया धमाल, कर ली ताबड़तोड़ कमाई
Om Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'ओम चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों ने इसे शानदार रिस्पॉन्स दिया है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने दमदार कमाई के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म ने धनुष के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
'ओम चैप्टर 1' को दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया, दमदार कहानी और धनुष के अभिनय की तारीफों का फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं 'ओम चैप्टर 1' ने साल 2026 की तमिल फिल्मों के बीच भी अपनी मजबूत जगह बना ली है।

'ओम चैप्टर 1' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धनुष की इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का अच्छा साथ मिला है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 'ओम चैप्टर 1' ने पहले दिन करीब 17.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने तमिल भाषा में सबसे ज्यादा कमाई की जबकि तेलुगू और हिंदी वर्जन से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
पहले दिन फिल्म की कमाई का भाषा के अनुसार आंकड़ा इस प्रकार रहा-
तमिल- 13.35 करोड़ रुपये
तेलुगू- 4 करोड़ रुपये
हिंदी- 35 लाख रुपये
कुल- 17.70 करोड़ रुपये
फिल्म को पहले दिन देशभर में 6,581 शोज मिले जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 43.8 प्रतिशत दर्ज की गई। बॉक्स ऑफिस पर इस मजबूत शुरुआत से फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी 'ओम चैप्टर 1'
-'ओम चैप्टर 1' ने रिलीज के पहले ही दिन धनुष के करियर में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब ये एक्टर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर मानी जाती थी, जिसने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
-हालांकि 'ओम चैप्टर 1' ने पहले दिन 17.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ धनुष ने अपनी पिछली फिल्म के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
साल 2026 की तमिल फिल्मों की बड़ी ओपनिंग में शामिल हुई फिल्म
-धनुष की फिल्म ने केवल उनके व्यक्तिगत करियर में ही रिकॉर्ड नहीं बनाया बल्कि 2026 की तमिल फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में भी बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ओम चैप्टर 1' ने 'करुप्पु' की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। 'करुप्पु' ने रिलीज के पहले दिन करीब 13.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
-इसके अलावा 'विश्वनाथ एंड सन्स' जैसी फिल्मों के बीच भी 'ओम चैप्टर 1' ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। पहले दिन के आंकड़े फिल्म को इस साल की तमिल फिल्मों की बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल कर रहे हैं।
क्या है 'ओम चैप्टर 1' की कहानी?
-'ओम चैप्टर 1' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो गत 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन और लेखन राजकुमार पेरियासामी ने किया है, जो इससे पहले 'अमरन' जैसी फिल्म के लिए दर्शकों के बीच पहचान बना चुके हैं।
-फिल्म की कहानी लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अपराध, एक्शन और रोमांच का भरपूर मेल देखने को मिलता है। फिल्म में धनुष और ममूटी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दोनों दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने की बड़ी वजह बनी है।
-पहले दिन की शानदार कमाई और दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स को देखते हुए 'ओम चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म आने वाले दिनों में अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखती है और नए रिकॉर्ड बनाने में सफल होती है।


Click it and Unblock the Notifications
