‘राहुल गांधी से मेरी शादी नहीं होने दे रहे मोदी'

rahul gandhi
इंदौर। अब तक राहुल गांधी की आक्रामक छव‍ि को ही लोग जानते आए हैं, पर यहां हंगामा एक नए किस्से पर मच गया है। परदेशीपुरा में रहने वाली एक महिला ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य राजनेताओं के खिलाफ शुक्रवार को आईजी को शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी राहुल गांधी से सगाई हो चुकी है। मोदी और शिवराज उसकी शादी नहीं होने दे रहे है।

परदेशीपुरा की 40 वर्षीय चंद्रकांता पिता भेरूलाल धावने आईजी ऑफिस पहुंची। उसने शिकायती आवेदन में गली के लोगों के साथ नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और राजेंद्र राठौर सहित अन्य नेताओं के खिलाफ धामकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

15 साल पहले हुई सगाई -

उसका कहना है कि मेरी 15 साल पहले राहुल गांधी से सगाई हो चुकी है। लेकिन मोदी, चौहान, विजयवर्गीय सहित अन्य नेता उनकी शादी नहीं होने दे रहे है। वह क्षेत्र के गुंडों के द्वारा मेरे साथ मारपीट कर धमका रहे है। आईजी के निर्देश पर पुलिस टीम उसके घर बयान लेने भी पहुंची।

चंद्रकांता पूर्व पार्षद राजू कुवाल की रिश्तेदार लगती है। उन्होंने बताया कि हमने चंद्रकांता को खूब समझाया लेकिन वह इस बात को मानने को तैयार नहीं कि यह लोग उसके दुश्मन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+