कांग्रेस के शासन में गरीब का बच्‍चा आंसू पीकर सोता है: नरेन्‍द्र मोदी

Modi irks controversy over Rahul's remark on Muslim youth and ISI
उदयपुर। गुजरात के मुख्‍यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और पार्टी के फायर ब्रांड नेता नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज उदयपुर से कर दिया। उदयपुर के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित‍ करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के अशोक गहलोत सरकार के साथ ही साथ केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि गुजरात और राजस्थान दोनों राज्य कई मामलों में अभिन्न हैं। दोनों राज्यों में काफी सारी समानताएं हैं। मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज की देशभक्ति जगजाहिर है।

मोदी के अनुसार, वह उनकी देशभक्ति से आज भी प्रेरणा लेते हैं। मोदी ने कहा कि हम राजस्थान के उदयपुर से एक नये युग की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर के लोगों के धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर की रैली में राहुल गांधी ने क्या कहा, वह किसी को समझ में नहीं आया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में उनके राज्य में 25 से अधिक दंगे और 80 से अधिक झड़पें हुई हैँ। इसके बावजूद शहजादे देशवासियों को धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढ़ा रहे हैं।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को फटकार लगाई और कहा कि अगर कांग्रेस को सरकार चलाना नहीं आता है तो उसे सरकार चलाना छोड़ देना चाहिए। मोदी ने महंगाई के लिए भी कांग्रेस सरकार पर हमला किया। उन्होंने सामान के नाम गिनाते हुए तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में सभी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है और लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

मोदी से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि हमें कांग्रेस मुक्‍त सरकार बनाना है। वसुंधरा राजे ने कहा कि अगर राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो पशुओं के लिए मोबाइल चिकित्सा शुरू किया जायेगा जो गांव में घूम-घूम कर पशुओं का इलाज करेंगे। अपनी पूर्व में किये कामों को गिनाते हुए राजे ने कहा कि पिछली सरकार में हमने महिलाओं के लिए हाड़ी रानी बटालियन शुर की थी और अगर इस बार सरकार बनी तो महाराणा प्रताप बटालियन किया जायेगा।

आदीवासियों के हित की बात करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो जनजाति लोगों को ट्राइबल स्कीम के तहत रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्‍‍होंने कहा कि बहुत लोगों को आदिवासी इलाकों में पेंशन नहीं मिल रही है, सत्ता में आने पर हम इस सुविधा को सही तरीके से लागू करेंगे। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजे ने कहा कि वोट लेने के लिए कांग्रेस आदिवासियों के पास आती है, लेकिन ये लोग कैसे जीवन जीते हैं, इस बारे में सोचने के लिए कांग्रेस को समय नहीं है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में पहुंचाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+