समाज के निचले तबके को ध्यान में रख कर फैसला करें अधिकारी: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 2014 बैच के आइएएस अधिकारियों से मुलाकात।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 बैच के आइएएस अधिकारियों से मुलाकात में कहा कि काम पर राजनीति हावी नहीं होनी चाहिए। हमेशा नीति ही सर्वोपरि होनी चाहिए।

पीएम ने इन आईएएस अधिकारियों को कहा कि कोई भी फैसला करते वक्त देश और देश की सबसे पिछली पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हित का ध्यान रखा जाना चाहिए। पीएम मोदी मे गुरूवार को ये बातें कहीं।
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सहायक सचिवों के तौर पर तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा करने वाले इन आइएएस अधिकारियों ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, स्वच्छ भारत, ई-कोर्ट, पर्यटन और स्वास्थ्य विभिन्न विषयों पर मोदी के सामने प्रस्तुतियां दीं।
Had a fruitful interaction with IAS officers of 2014 batch, who shared presentations on various areas of governance. https://t.co/j8XKbKMd4G
— Narendra Modi (@narendramodi) October 27, 2016
सरकार के काम की समीक्षा करें सचिव: मोदी
पीएम मोदी ने गुरुवार शाम को ही एक और बैठक में भी भाग लिया। ये केंद्र सरकार के सभी सचिवों की बैठक थी। इसमें काबीना और राज्य स्तर के मंत्री भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा गया है कि सचिवों के दस नए समूह बनाए जा रहे हैं। यह समूह विभिन्न मुद्दों पर गौर करेंगे और नवंबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
Held productive & enriching interactions on policy issues with Secretaries to the GoI. https://t.co/nclDhHrKTH
— Narendra Modi (@narendramodi) October 27, 2016
मोदी ने सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने अध्ययन वाले क्षेत्र में सरकार के अब तक के काम की आलोचनात्मक समीक्षा करें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के सचिवों की टोली के पास ऐसी सोच और अनुभव है जिससे वे भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नीतियों का निर्माण कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications