PM मोदी ने सिलवासा में NAMO मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, श्रमिकों से की बात, पिछली सरकार पर साधा निशाना
Narendra Modi NAMO Medical College: पीएम मोदी ने कहा कि दादर नगर हवेली और दमन दीव में पहला नमो मेडिकल कॉलेज मिला है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के साथ हो रहे अन्याय पर कभी ध्यान नहीं दिया।

Narendra Modi NAMO Medical College: केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और वाटर मेट्रो के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को दादर नगर हवेली और दमन और दीव पहुंचे। उन्होंने सिलवासा में मंगलवार को नमो (NAMO) मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च इंस्टिट्यूट का निर्माण करने वाले श्रमिकों के साथ बातचीत की।
पीएम मोदी ने दादर नगर हवेली, दमन और दीव में एक समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कुछ लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब हमारा सिलवासा पहले जैसा नहीं रहा, अब कॉस्मोपॉलिटन हो गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का कोई कोना ऐसा नहीं होगा जिसके लोग सिलवासा में न रहते हों। आज फिर मुझे लगभग 5000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। आज जिन कई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें से कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने का अवसर आपने मुझे दिया था।
उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हमने देश में एक नई कार्यशैली विकसित की है। अब जिस कार्य की नींव रखी जाती है, उसे तेजी से पूरा करने का भी भरसक प्रयास किया जाता है। एक काम पूरा करते ही हम दूसरा काम शुरू कर देते हैं।
Recommended Video

आजादी के दशक बीत गए लेकिन दमन दीव और दादर नगर हवेली में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बना था। दशकों तक देश पर राज करने वालों ने यहां के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय की कभी परवाह नहीं की। वे समझ गए थे कि इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश को विकसित करने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हमने समर्पण और सेवा के साथ काम करना शुरू किया और आज दमन, दीव, दादर नगर हवेली को अपना पहला राष्ट्रीय शैक्षणिक चिकित्सा संगठन (NAMO) मेडिकल कॉलेज मिला।
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने सिलवासा में 16KM लंबा रोड शो किया, 4,800 करोड़ की दी सौगात












Click it and Unblock the Notifications