PM मोदी ने सिलवासा में 16KM लंबा रोड शो किया, 4,800 करोड़ की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में 4,800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें मेडिकल कॉलेज नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट भी शामिल है।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi Silvassa Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में मंगलवार को 16 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यहां पीएम ने 4,800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश के पहले मेडिकल कॉलेज नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को समर्पित करते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में, हमने देश में काम करने की एक नई शैली विकसित की है।

पीएम ने आगे कहा कि हम एक नई कार्य संस्कृति लाए हैं। अब जिस काम के लिए शिलान्यास किया गया है। पिछले 5 सालों में केंद्र सरकार ने सिलवासा को अच्छी बुनियादी ढांचा, सड़कें, पुल, स्कूल और बेहतर जलापूर्ति प्रदान करने के लिए 5500 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च किया है। केंद्र द्वारा वित्त पोषित 'नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान' जिसका शिलान्यास 2019 में खुद पीएम ने किया था, 203 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है।

इसके उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने संस्थान के निर्माण श्रमिकों के साथ भी बातचीत की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ-सबका-प्रयास-सबका विकास के साथ चल रही है। यह देश का दुर्भाग्य रहा है कि कुछ नेता वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं। जिसकी वजह से कई सालों तक हमारे लोग विकास से दूर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+