पीएम ने शुरु की उज्जवला योजना, सब्सिडी महिलाओं को ही मिलेगी
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के बलिया में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। यह योजना उन परिवारों को दी जाएगी जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष मार्च माह में लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी जिसके बाद एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ दी थी।

जिसके परिणामस्वरूप इस योजना को गरीबों के लिए शुरु किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा यह बलिया की जमीन भृगु की जमीन है। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद सहित कई नेता मौजूद थे।
- ऐसी कोई योजना नहीं है जो पांच करोड़ गरीबों तक पहुंचे, जो आज शुुरु हो रही है।
- हम यूपी में एक दिन में तीन गांवों में बिजली पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
- मेरी योजना को शुरु हुए 250 दिन हुए हैं और 1529 में से 1326 गांवों में खंभा पहुंच गया, तार लग गया बिजली पहुंच गयी।
- मैं एक हजार दिन में 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचा दुंगा।
- आजादी के बाद आज भी 18 हजार गांवों में बिजली का खंभा नहीं पहुंचा। 18वीं शताब्दी की तरह लोग 21वीं शताब्दी का जीवन जीने के लिए लोग मजबूर हैं।
- हम संकल्प लें कि हम कभी गंगा को गंदी नहीं करुंगा, हम तय करें कि यह मेरी मां है इसे कोई गंदा नहीं कर सकता है।
- सबसे ज्यादा राशि हम उत्तर प्रदेश के विकास में लगा रहे हैं।
- सब्सिडी का पैसा महिलाओं के खाते में जाएगा।
- गैस की सब्सिडी जो दी जाएगी वह महिलाओं के नाम से दी जाएगी।
- घर में धुंवा इतना रहता था कि कुछ दिखायी नहीं देता था आंखों से आंशू निकलता था।
- बचपन में मेरा घर बहुत छोटा था, घर में कोई खिड़की नहीं थी और धुंवा भरा रहता था।
- जब गरीब मां लकड़ी के धुंवे में खाना पकाती है तो एक दिन में उसके भीतर 400 सिगरेट का धुंवा जाता है।
- 2019 में महात्मा गांधी जी की जयंती के मौके पर हम 5 करोड़ गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
- अब हर सांसद के क्षेत्र में किसी के यहां साल में 10 हजार, तो किसी के यहां 50 हजार कनेक्शन पहुंच जायेगे। अगले तीन सालों में पांच करोड़ परिवारों में गैस कनेक्शन पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
- मैं लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि एक समय था जब कोई सांसद बनता था तो उसे 25 कूपन दिये जाते थे, वह अपने क्षेत्र में रसोई गैस कनेक्शन दिलवाते थे।
- लोग रसोई गैस की ताकत को भूल गये हैं।
- अगर पूर्वोत्तर भारत में विकास पहुंच जाए तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सफल हो जायेंगे।
- मैं बलिया में इसलिए आया हूं क्योंकि गरीबों को बराबरी पर लाना है।
- हरियाणा में बेटी बचाओ इसलिए शुरु किया क्योंकि वहां लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में सबसे कम है और आज हरियाणा बेटी बचाने के अभियान में नंबर एक है।
- मैं बलिया में इसलिए आया हूं क्योंकि यहां सबसे कम गैस कनेक्शन हैं, यहां आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले 100 में से सिर्फ 8 परिवारों के घर गैस कनेक्शन है।
- मैं झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित कई जगहों पर कार्यक्रम में शामिल हुआ जहां चुनाव नहीं है।
- लोग पूछते हैं कि मोदी जी बलिया में कार्यक्रम किया, जो लोग राजनीति में नहीं है उन्हें 24 घंटे राजनीति सूझती है। लोगों ने कहा कि मैं यहां चुनाव का बिगुल बजाने आये हैं। लेकिन मैं यहां चुनाव का बिगुल बजाने नहीं आया हूं।
- एक साल में तीन करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दे दिया है।
- 1955 से रसोई गैस देने का काम चल रहा है, इतने सालों में सिर्फ 13 करोड़ परिवारों को रसोई गैस मिला है।
- गरीबों के लिए जो सब्सिडी छो़ड़ेगा वह पैसा गरीबों के घर में जायेंगे।
- एक करोड़ लोगों का सम्मान कीजिए जिन्होंने गैस सब्सिडी छोड़ी है।
- हमारे देश में सरकार से जिनको पेंशन मिलता था, 30 लाख से अधिक श्रमिक ऐसे थे जिन्हें 15, 50 या 100 रुपए पेंशन मिलता था। हमने गरीब परिवारों को एक हजार रुपए की पेंशन देनी शुरु कर दी।
- 21वीं सदी की स्थितियां और आवश्यकता अलग है, इस सदी का संदेश एक ही हो सकता है, विश्व के मजदूरों आओं हम दुनिया को एक करें दुनिया को जोड़ दें
- देश का मजदूर नंबर एक देश के सभी मजदूरों को कोटि-कोटि अभिनंदन करता है।
- बलिया की धरती क्रांतिकारी धरती है, देश को आजादी दिलाने के लिए इसी धरती के मंगल पांडे से चित्रु पांडे तक हर पीढ़ी में देश के लिए जीने मरने वाले लोगों को इस धरती ने जन्म दिया है।












Click it and Unblock the Notifications