नरेंद्र मोदी का भाजपा से कोई लेना देना नहीं: सिब्बल

सिब्बल का कहना है कि मोदी सिर्फ खुद की प्रशंसा करने में मगन हैं वह न तो पार्टी के सबसे बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी के बारे में बारे में बोलते हैं और न ही सुषमा स्वराज के बारे में। मोदी विकास मॉडल की बात करते हैं, उन्हें पिछले 12 साल में किये गये अपने किसी एक प्रोजेक्ट का विवरण देना चाहिए।
सिब्बल ने अरूण जेटली को भी नहीं छोड़ा और कहा कि जब उन पर कुछ लोगों ने जासूसी की थी तो उन्होने कहा था कि जासूसी करने वालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करना चाहिए लेकिन जब गुजरात का मामला आया तो वह शांत बने रहे। इसके अलावा सुषमा स्वराज द्वारा लगाये गये आरोप कि एक केंद्रीय मंत्री तरूण तेजपाल का बचाव कर रहे हैं, पर सिब्बल ने सफाई दी थी जिसके बारे में सुषमा का कहना है कि मैंने किसी मंत्री का नाम नहीं लिया लेकिन कपिल ने खुद ही सफाई दी है इसका मतलब है कि वह किसी मामले में खुद को जिम्मेदार मानते हैं।
सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं कि एक नेता तरूण तेजपाल का बचाव कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications