EXIT POLLS के ऐग्जाम में राहुल गांधी फेल, मोदी ने बनाया कांग्रेस का 'बैक पेपर'

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का सूपड़ा साफ
मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस को पूरी तरह बेदम बताया। मोदी ने ट्वीट कर सोशल मीडिया का भी धन्यवाद किया। मोदी ने ट्वीट किया- कांग्रेस न तो सक्रिय थी और न ही उत्साहवर्धक। आम तौर पर सत्ताधारी पार्टी ही एजेंडा सेट करती है।
लेकिन इस बार के कैंपेन में कांग्रेस न तो सक्रिय थी न ही उत्साहवर्धक। जबकि एनडीए ने विकास और सुशासन पर फोकस बनाए रखा। जहां भी मैं गया स्थानीय लोगों से मिलना बेहद शानदार रहा। सोशल मीडिया ने भी लोगों की भावनाओं को समझने में मेरी मदद की।
सोशल मीडिया की वजह से कई नेताओं के झूठे वादे रैलियों के मंच से आगे नहीं पहुंचे पाए। आज एक बार फिर भारत जीत गया। बैलेट की ताकत फिर जीती, लोकतंत्र की भावना की विजय हुई। इसी के साथ बीजेपी के कई दिग्गजों ने अभी से विपक्षियों को निशाने पर लेना शरु कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications