इंदिरा सरकार के जैसे हश्र की ओर बढ़ रही है मोदी सरकार: यशवंत सिन्हा
गोवा। बीजेपी इन दिनों ना केवल बाहर वालों के आरोप से परेशान हैं बल्कि अपनी पार्टी के सदस्यों से भी ग्रसित है। शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
गोवा के एक कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरह से काम कर रही है उससे तो लगता है कि उसका अंत भी ठीक वैसे ही होगा जैसे कि इंदिरा सरकार का हुआ था, मोदी सरकार इंदिरा गांधी की सरकार के जैसे हश्र की ओर बढ़ रही है।
'इंदिरा सरकार के जैसे हश्र की ओर बढ़ रही है मोदी सरकार'
सिन्हा ने ये भी कहा कि मोदी सरकार में संवादहीनता चरम पर हैं, यहां कोई खुलकर अपनी बात कह ही नहीं सकता जिसके कारण लोग नाराज हो रहे हैं और हो सकता है कि उनकी नारजगी बीजेपी को ले डूबे। सिन्हा ने इशारों-इशारों में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इन बातों के लिए दोषी ठहराया।
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सिन्हा ने इस तरह से बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी की है, इससे पहले भी कई बार वो सार्वजनिक रूप से भाजपा के खिलाफ जहर उगल चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications