PM मोदी और इमैनुएल मैंक्रो बने 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ', UN ने किया सम्मानित

Recommended Video

    PM Modi & Emmanuel Macron को UN ने दिया Champions of The Earth Award | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' से नवाजा है। पीएम मोदी को यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटिगरी में मिला है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। उनके अलावा पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी इससे सम्मानित किया गया है।

    PM मोदी और इमैनुएल मैंक्रो बने 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ

    PM मोदी और इमैनुएल मैंक्रो बने 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ

    इस बारे में बात करते हुए यूएन ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए यह सम्मान दिया गया है।

    पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया

    इस सम्मान के लिए पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने साथ ही उन्होंने कोच्चि एयरपोर्ट को सम्मान मिलने पर भी खुशी जताई है। आपको बता दें कि केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी सस्टेनेबल एनर्जी के दिशा में आगे बढ़ने के काऱण सम्मानित किया गया है।

    यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है: अमित शाह

    प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस सम्मान पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। एन का यह सर्वोच्च सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिनकी कोशिशों से पर्यावरण बदलाव लाने वाला प्रभाव पड़ता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+