राहुल के '6 महीने बाद डंडे पड़ेगे' बयान पर बोले पीएम मोदी, ज्यादा सूर्य नमस्कार करूंगा, ताकि मेरी पीठ मजबूत हो

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चल रही चर्चा का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल की टिप्पणी का भी जवाब दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि छह महीने बाद पीएम मोदी घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। हिन्दुस्तान के युवा डंडा मारेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 'अब मैं सूर्य नमस्‍कार करने की संख्‍या बढ़ा दूंगा। डंडे खाने के लिए अपनी पीठ को मजबूत करूंगा। मैंने छह महीने में डंडे मारने की बात सुनी है।'

Recommended Video

    PM Modi ने Lok Sabha में Rahul Gandhi का नाम लिए बिना साधा निशाना, पीठ करूंगा मजबूत |वनइंडिया हिंदी
    राहुल के 6 महीने बाद डंडे पड़ेगे वाले पर बोले पीएम मोदी, अब ज्यादा सूर्य नमस्कार करके अपनी पीठ मजबूत करूंगा

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ''20 साल से मैंने जिस प्रकार से गंदी गाली सुनकर खुद को गालीप्रूफ बना दिया है तो, 6 महीने ऐसी मेहनत करूंगा की मेरी पीठ को हर डंडा सहने की ताकत मिले।'' राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि 35 मिनट से बोल रहा हूं लेकिन अब जाकर करंट लगा है। इससे पहले पीएम मोदी ने सदन में विपक्षी नेताओं से कहा, मैं आपकी बातों को आलोचना नहीं मानता हूं.. मार्गदर्शक - प्रेरणा मानता हूं.. क्योंकि आपको भी पता है कि करेगा तो यही करेगा। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, 'बस एक काम न करेंगे, न होने देंगे...आपकी बेरोजगारी हटने नहीं देंगे।'

    इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि कुछ माननीय सदस्य कहते हैं कि ये काम क्यों नहीं हुआ, कब तक करेंगे, कब होगा, कैसे होगा। तो कुछ लोगों को लगता है कि आप आलोचना करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप आलोचना करते हैं। मुझे खुशी है कि आप मुझे समझते हैं, आपको भी पता है कि करेगा तो ये ही करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने समस्याओं के समाधान खोजने का लगातार प्रयास किया है और उसी का परिणाम है कि अर्थव्यवस्था में राजकोषीय घाटा बनी रही है, महंगाई नियंत्रित रही है और मैक्रो-इकोनॉमिक स्टेबिलिटी भी बनी रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+