वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नरेन्द्र मोदी, बस लिस्ट का इंतजार

मालूम हो कि मुरली मनोहर जोशी पहले इस सीट को छोड़ने के लिये तैयार नहीं थे। वहीं इस बात को हवा इस बात से भी मिल रही है कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने भी साफ तौर पर कहा है कि नरेन्द्र मोदी अगर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तो वो भी वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जो भी फैसला हुआ है मुरली मनोहर जोशी की सहमति से ही लिया गया है। अब यूपी के उम्मीदवारों के लिस्ट आने का इंतजार मात्र है।












Click it and Unblock the Notifications