सिद्धू का पीएम मोदी पर एक और हमला, बोले- आए थे गंगा के बेटे की तरह, जाएंगे राफेल के एजेंट की तरह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रचार जोरों पर है। राजनीतिक दलों ने भी अपने विरोधियों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पीएम मोदी (Narendra Modi) पर एक बार फिर हमला बोला।

पीएम मोदी पर सिद्धू का एक और हमला

पीएम मोदी पर सिद्धू का एक और हमला

सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर तीखे हमले किए हैं। सिद्धू ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी गंगा के बेटे की तरह आए थे, लेकिन 2019 में राफेल के एजेंट की तरह जाएंगे। बिलासपुर में बोलते हुए सिद्धू ने कहा, ' मैं तुमसे पूछता हूं नरेंद्र मोदी, राफेल डील में तुमने दलाली की या नहीं? तुम बहस कर लो सिद्धू के साथ सारे देश में कहीं पर भी बैठकर। राहुल गांधी को बहुत बड़ी बात हैं, वो तो तोप हैं, मैं एके-47 हूं।'

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

राहुल तोप तो मैं एके-47- सिद्धू

सिद्धू ने कहा कि वे पीएम मोदी के साथ 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' पर भी बहस के लिए तैयार हैं, अगर वे बहस हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन चारों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, यही वजह है कि कांग्रेस हिमाचल में पूरी ताकत झोंक रही है।

हिमाचल की चार सीटों के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत

हिमाचल की चार सीटों के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सिद्धू ने जमकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। राफेल को लेकर राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह वे भी पीएम मोदी को घेरते रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा जबकि 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+