खुल गई मोदी के दिल की बात...कहा मैं हूं भविष्य का पीएम

narendra modi
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के दिल की बात आखिरकार उनकी जुबां पर आ ही गई। जो अखिरकार उनके मुंह से निकल ही गया। नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चंड़ीगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अपने आप को भविष्य का प्रधानमंत्री बता दिया।

जो बात मोदी के दिल में थी वो अब उनकी जुबां पर आ गई। भाजपा के प्रधानमंत्री खुद अपने मुंह मियां मुट्ठी बन गए। मोदी ने इस रैली में कहा कि वो यहां के लोगों से परिचित है। उन्होंने लोगों से अपने अंजाद में लोगों से बात करते हुए कहा कि जहां के जनप्रतिनिधि जितना आपको नहीं जानते होंगे उससे ज्यादा भविष्य के प्रधानमंत्री आपको जानते हैं। मोदी के मुंह वो निकल गया जिसकी कल्पना नहीं की जा रही थी।

पढेंः मोदी लहर को तूफान में बदलो भाजपा

हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब चुनाव से पहले भाजपा में मंत्रीपदों की बंदरबांट हो रही हो। इससे पहले मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा सुषमा स्वराज को डिप्टी पीएम बनाने की बात कर चुके हैं। जिस दिन मोदी ने चंड़ीगढ़ में खुद को भविष्य का पीएम बना दिया उसी दिन दिल्ली में भाजपा के ही एक मंत्री ने सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री की रेस में लाकर खड़ा कर दिया।

जबकि पार्टी का एक खेमा राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को उप प्रधानमंत्री बनाने की बात कर चुके हैं। भाजपा में इन दिनों जो चल रह् है उससे एक बात तो तय है कि पीएम की कुर्सी तो फिक्स है,लेकिन अगर भाजपा की सरकार बनी तो डिप्टी पीएम की कुर्सी के लिए हाथापाई तय है। भाजपा में पहले टिकट पर घमासान मचा तो अब चुनाव से पहले ही मंत्रीपद को लेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+