शादी में आया फोन, मैं मोदी आप दोनों को बधाई

शुक्ला के अनुसार लोगों से सीधे संपर्क करने के लिए नंबर 07820078200 जारी किया गया है, इस पर मिस कॉल करने पर दूसरी ओर से फोन आने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिसके बाद बातचीत की औपचारिक शुरुआत होती है। फोन पर ही लोगों से उनके क्षेत्र के प्रत्याशियों का फीडबैक लिया जा रहा है।
भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि फोन रिसीव करने पर नरेंद्र मोदी आभार भी जताते हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ भाजपा ही नहीं किसी भी दल से जुड़ा व्यक्ति इस नंबर पर फोन कर सकता है, हालांकि फोन सिर्फ गुजरात से ही नहीं आते, अन्य जगहों से भी आते हैं और लोगों से क्षेत्र की राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी ली जाती है।
भाजपा के सूत्र हालांकि बताते हैं कि मोबाइल एजेंसियों की मदद से उप्र भाजपा ने डाटा बेस जुटाया है। अब उसी डाटा के इस्तेमाल के बाद गुजरात में भाजपा की आईटी सेल में काम करने वाले पुरुष व महिला कार्यकर्ता उप्र के वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। इसके साथ ही मिशन 272 में मदद भी मांगी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, उप्र के अब तक करीब एक लाख मतदाताओं से संपर्क साधा जा चुका है। इसके बाद पार्टी की योजना मोबाइल डाटा बैंक व संवाद वाले युवाओं को उनके मोबाइल पर वोटर स्लिप भेजने की है।












Click it and Unblock the Notifications