राष्ट्रपति ने की राज्यपालों और उपराज्यपालों के सम्मेलन की अध्यक्षता, पीएम मोदी और शाह भी हुए शामिल

नई दिल्ली, 11 नवंबर। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस बैठक में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा, 'कोविड महामारी का सामना करने में विश्व का सबसे व्यापक और प्रभावी अभियान भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया। हमारे सभी कोरोना योद्धाओं ने असाधारण त्याग और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह किया।'

Narendra Modi and Amit Shah attend 51st Conference of Governors and Lt Governors at Rashtrapati Bhawan

राज्यपालों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति नामनाथ कोविंद ने कहा कि आज हम दो साल लंबे अंतराल बाद मिल रहे हैं, कोरोना वायरस के खिलाफ कोरोना योद्धाओं ने असाधारण त्याग और निष्ठा से आज 108 करोड़ से अधिक कोरोना टीकाकरण के साथ देश भर में टीकाकरण अभियान जारी है। बता दें कि राज्यपालों और उपराज्यपालों के सम्मेलन की यह परंपरा साल 1949 से चली आ रही है। पहला सम्मेलन भी इसी वर्ष राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में यह चौथा सम्मेलन हुआ है।

यह भी पढ़ें: फाइजर की एंटीवायरल गोली गंभीर कोविड के जोखिम को 89% तक कम करती है, एफडीए की मंजूरी के लिए करेगा आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+