नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस से मांगा 9 साल का हिसाब

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2014 के लिये भारतीय जनता पार्टी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी भाजपा के 272+ सीटों के लक्ष्‍य के साथ अप्रवासी भारतीयों से मुखातिब हुए। टेलीकॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभिन्‍न देशों में रह रहे एनआरआई को संबोधित किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को अपने नौ साल के शासनकाल का हिसाब नहीं दे रही है। मोदी ने कहा कि जिस तरह देश में आपातकाल के बाद चुनाव हुए थे, उसी तरह 2014 का चुनाव होगा।

मोदी ने आगे कहा कि चुनाव जीतने के लिये कांग्रेस अब नकारात्‍मक राजनीति करने लगी है वहीं भाजपा 2014 के चुनावों में अपने राज्‍यों की परफॉर्मेंस की आधार पर चुनाव जीत कर दिखायेगी। उत्‍तराखंड आपदा पर चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि सच पूछिए तो कांग्रेस-मीडिया-एनजीओ ने संयुक्‍त रूप से जनता को छला है। उन्‍होंने कहा कि आपदा के बाद बचाव कार्य व पुनर्वास का काम शुरू हुआ लेकिन किसी भी स्‍तर पर कोई स्‍क्रूटनी नहीं की गई। मोदी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यह जंग सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रहेगी, ऐसे मामलों में भी कांग्रेस को बेनकाब करके रहेंगे।

Narendra Modi

मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत आतंकवाद पर चर्चा से की और नायरोबी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। नायरोबी में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आतंक के सभी रूपों को पूरे विश्‍व में एक स्‍तर से देखना चाहिये।

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उन्‍हीं के सकारात्‍मक प्रयास थे कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में रह रहे भारतीय फिर से अपने देश से जुड़ गये और करीब आये।

ओएफबीजेपी-यूएसए द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे भारतीयों की क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि आज कोई ऐसा देश नहीं है, जिसके निर्माण में भारतीय का हाथ नहीं हो। इस बात पर हमें गर्व होना चाहिये।
<center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/hokhGUEnbC0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>
भारत की वर्तमान सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि देश को कांग्रेस सरकार ने खोखला कर दिया है। जनता अब समझ गई है कि यूपीए के हाथ में ज्‍यादा दिन सरकार रही, तो देश गर्त में चला जायेगा। मोदी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी अपने 272 से ज्‍यादा सीटों के लक्ष्‍य के साथ आगे बढ़ रही है। मुझे पूरी उम्‍मीद है कि जिस तरह भाजपा शासित राज्‍यों में आप विकास के एक से बढ़कर एक मॉडल देख रहे हैं, वैसे ही देश को आगे बढ़ाना है।"

मोदी के इस संबोधन का प्रसारण वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से अमेरिका, कनाडा और यूरोप में किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+