ट्वीटर पर भी नमो-नमो, दुनिया के छठवें सबसे लोकप्रिय नेता बनें मोदी

मोदी ने लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का भरसक इस्तेमाल किया। मोदी की लहर ट्वीटर, फेसबुक पर दौड़ पड़ी। उनके फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। अब हालत ये है कि मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेताओं की कतार में छठें नबंर पर आ गए है। 42 लाख से ज्यादा मोदी के फॉलोवर्स उन्हें ट्वीटर पर फॉलो करते है। अभी दुनियाभर में 42 लाख से ज्यादा लोग उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं। नरेंद्र मोदी की फॉलोअर्स की संख्या में साप्ताहिक 6.77 फीसदी और माह में 12.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले नंबर पर हैं। पोप फ्रांसिस दूसरे नंबर पर हैं। ओबामा के 4.30 करोड़ फॉलोअर्स हैं। पोप फ्रांसिस के 57 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति एसबी. योधोयोनो तीसरे नंबर पर हैं। इनके करीब 50 लाख फॉलोअर्स हैं। व्हाइट हाउस 48 लाख फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर है। पांचवे नंबर पर तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल गुल हैं। गुल के 45 लाख फॉलोअर्स हैं।
अगर बात करे फेसबुक की तो मोदी से आगे यहां सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा है। नरेंद्र मोदी का जादू फेसबुक पर जमकर बोल रहा है। वे दुनिया के दूसरे ऐसे चुने हुए राजनेता हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मोदी के 1.24 करोड़ फैन्स थे। वहीं अब जब कि वो प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी की फैन्स संख्या मंगलवार को 1.52 करोड़ पार कर गई।












Click it and Unblock the Notifications