तनुश्री के आरोपों पर नाना पाटेकर ने भेजा कानूनी नोटिस, कहा- माफी मांगो वरना एक्शन लेंगे

तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को झूठा बताते हुए नाना पाटेकर ने एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है। नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने बताया कि नोटिस में तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया गया है और उनसे माफी मांगने को कहा गया है।

Nana Patekar, Tanushree Dutta

नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को झूठा बताते हुए नाना पाटेकर ने एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है। नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने बताया कि नोटिस में तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया गया है और उनसे माफी मांगने को कहा गया है। शिरोड़कर ने कहा है कि अगर तनुश्री ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि नाना की तरफ से कुछ दिन पहले ही तनुश्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात रही गई थी।

नाना पाटेकर ने तनुश्री को भेजा नोटिस

नाना पाटेकर ने तनुश्री को भेजा नोटिस

नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री को भेजे गए नोटिस में उनके आरोपों को झूठा बताते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया है। पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने कहा, 'उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया गया है जो उन्हें आज मिल जाएगा। इस नोटिस में उनके आरोपों को झूठा बताया गया है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया है।'

तो इसलिए मीडिया के सवालों से दूर हैं नाना

तो इसलिए मीडिया के सवालों से दूर हैं नाना

नाना पाटेकर के मीडिया के सवालों को नजर अंदाज करने पर शिरोड़कर ने कहा कि वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शिरोड़कर ने कहा, 'वो जैसलमेर राजस्थान में शूटिंग कर रहे हैं। एक बार वो वापस आ जाएं, वो खुद इन सवालों और आरोपों का जवाब देंगे।' तनुश्री ने नाना पाटेकर पर साल 2008 में भी आरोप लगाया था, लेकिन तब उन्हें इंडस्ट्री का सपोर्ट नहीं मिला था। 10 साल बाद उन्होंने फिर से इंडस्ट्री की काली सच्चाई लोगों से बयां की।

तनुश्री के साथ अधिकतर फिल्मी सितारे

तनुश्री के साथ अधिकतर फिल्मी सितारे

तनुश्री के खुलासे का बाद जैनिस सिकेरिया और शाइली शेट्टी ने भी एक्ट्रेस की बात का समर्थन करते हुए बताया कि 10 साल पहले सेट पर वही हुआ था जो तनुश्री कह रही हैं। तनुश्री को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सपोर्ट किया है। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, अनुराग कश्यप और परीणीति चोपड़ा जैसे सितारे तनुश्री के साथ खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+