बार-बार तोड़ा ट्रैफिक नियम तो होना पड़ेगा शर्मिंदा, 'बदनामों की लिस्ट' में नाम डालेगी सरकार
नई दिल्ली: सड़कों पर चलने वाले अपनी आदत से मजबूर चालकों के लिए सरकार अब कुछ ऐसा करने जा रही है, जिससे उनको सबसे सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा। जी हां, बार-बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की अब आदत सुधारने के लिए सरकार न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुछ नए कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत ऐसे लोगों का नाम 'बदनामों की लिस्ट' में नाम डाला जाएगा, जिससे उनको सरेआम शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि ऐसे चालकों के नामों को सार्वजनिक किया जाएगा। दूसरे लोग भी इससे सबक लेंगे।

'बदनामों की लिस्ट' में डलेगा नाम
न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार राज्य के परिवहन विभाग अपने पोर्टल पर ऐसे व्यक्तियों की लिस्ट डालेंगे, जो यातायात उल्लंघन के लिए बार-बार अपराधी हैं। जैसे कि ड्रिंक एंड ड्राइव, हाई स्पीड, रेसिंग, खतरनाक ड्राइविंग और यहां तक कि हेलमेट नहीं पहनना वाले इसमें शामिल है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए 'नेम और शेम' को बार-बार दोहराने वाले चालकों के खिलाफ ऐसा कदम उठाया जाएगा। ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक होंगे, जो अपनी जिंदगी के अलावा सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जोखिम पैदा करते हैं।

वाहन मालिक को झेलनी पड़ेगी शर्मिंदगी
संशोधित मोटर वाहन एक्ट के तहत ऐसे नियमों को बार-बार तोड़ने वालों की सभी डिटेल्स सरकार अपने पोर्टल पर सार्वजनिक करेगी। वहीं ऐसे केस में मोटे जुर्माने के साथ जेल भी भेजा जा सकता है, साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होगा वो अलग। इसके अलावा अगर अपराधी ड्राइविंग लाइसेंस रखने के लिए अयोग्य ठहराए जाने के एक महीने के भीतर अपील के लिए नहीं जाता है या अपीलीय प्राधिकारी उसकी अपील को खारिज कर देगा।

सारा सिस्टम होगा ऑनलाइन
परिवहन विभाग अपने पोर्टल में अधिनियम की धारा 19 की उपधारा (1 ए) के तहत 'ड्राइविंग लाइसेंस का निरसन' नाम से एक अलग अनुभाग बनाएगा। वहीं नियमों में नए बदलाव से लोगों को परिवहन संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी, क्योंकि सारा सिस्टम ऑनलाइन होगा। मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करने, डाइविंग लाइसेंस सरेंडर और नया बनवाने के लिए आवेदनकर्ता को भाग दौड़ नहीं करनी होगी। इसके अलावा संशोधित नियमों के मुताबिक नए वाहन का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से डीलरों का काम होगा। इसका मतलब है कि आरटीओ में रजिस्ट्रेशन के लिए अपना वाहन ले जाने की जरूरत नहीं होगी।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications