'जब आप क्यूट-सिंगल होते हैं तो हर जगह...', छोटी आंखों का फायदा बताने वाले तेमजेन इमना ने फिर लूटी महफिल

छोटी आंखों का फायदा बताकर चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलांग एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। तेमजेन इमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने किसी न किसी पोस्ट से महफिल लूटते रहते हैं।

कोहिमा, 26 सितंबर: छोटी आंखों का फायदा बताकर चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलांग एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। तेमजेन इमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने किसी न किसी पोस्ट से महफिल लूटते रहते हैं। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। काफी लोग उसे पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को करीब 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। 500 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है।

फोटो शेयर कर लिखी ये बात

फोटो शेयर कर लिखी ये बात

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब आप क्यूट और सिंगल होते हैं तो आप हर जगह पैपराजी को आकर्षित करते हैं। फोटो में देखा जा रहा है कि मंत्री जी बीच में खड़े हैं और कई लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।

उनके साथ कई लोग फोटो ले रहे हैं

उनके साथ कई लोग फोटो ले रहे हैं

साथ ही पैपराजी के कैमरी भी नहीं रुक रहे हैं। मंत्री के फोटो लेने में व्यस्त है। उनके साथ कई लोग मौजूद हैं और फोटो ले रहे हैं। प्रतीत होता है कि वो किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसके बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया और फोटो लेने लग गए।

सेलेब्रिटी जैसी हो रही फीलिंग

सेलेब्रिटी जैसी हो रही फीलिंग

इसके बाद उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटी जैसी फीलिंग हो रही है। आप लोगों ने आज हमें सेलेब्रिटी बना दिया। आपके स्नेह व प्यार से नतमस्तक हूं। इसके बाद उन्होंने एक लव वाला इमोजी भी शेयर किया है। यह फोटो काफी वायरल हो रहा है। काफी लोग लाइक और रिट्वीट कर रहे हैं।

इससे पहले भी सुर्खी बटोर चुके हैं

इससे पहले भी सुर्खी बटोर चुके हैं

छोटी आंखों का फायदा बताने के बाद उन्होंने एक कार्यक्रम में शानदार डांस भी किए थे। डांस को लेकर भी वह सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद ट्रेन के खाने को लेकर पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हुआ था। लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया था।

छोटी आंखों का बताया था फायदा

छोटी आंखों का बताया था फायदा

तेनजेम ने कहा था कि मेरी आंखें छोटी हैं लेकिन देख मैं पूरा सकता हूं। इसका फायदा यह है कि किसी कार्यक्रम में मैं सो भी रहा हूं तो लोगों को पता नहीं चलता है। तेमजेम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार कुछ अलग अंदाज के चलते तेनजेम सुर्खियां बटोर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के खाने पर फिदा हुए 'छोटी आंख के फायदे' वाले नागालैंड के मंत्री, लिखी ऐसी पोस्ट कि लोग भी देखकर हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+