ट्रेन के खाने पर फिदा हुए 'छोटी आंख के फायदे' वाले नागालैंड के मंत्री, लिखी ऐसी पोस्ट कि लोग भी देखकर हैरान

नई दिल्ली, 02 सितंबर। नागालैंड के मंत्री तेमजेम इम्ना अलॉन्ग अक्सर सोशल मीडिया पर अच्छे-अच्छे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनके पोस्ट की लोग जमकर तारीफ भी करते हैं। इसी बीच उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस में दिए गए भोजन की तस्वीरें साझा की है। तेमजेम इम्ना अलॉन्ग ने ट्वीट कर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जीवन एक यात्रा है, इस यात्रा का मजा लें। भोजन ही जीवन है, ऐसे में अपना भोजन कभी न छोड़ें! साथ ही उन्होंने भारतीय रेलवे की तरफ से परोसे गए खाने की तारीफ भी की है।

rail food nagaland minister

ये भी पढ़ें- राजस्‍थान में बढ़ते रेप केस पर CM अशोक गहलोत बोले-महिलाओं के खिलाफ 56 फीसदी मामलों में झूठे आंकड़ें

गुवाहाटी से दीमापुर जाते समय दिए गए खाने का है वीडियो

गुवाहाटी से दीमापुर जाते समय दिए गए खाने का है वीडियो

मंत्री तेमजेम इम्ना अलॉन्ग ने ट्वीट कर कहा कि जो खाना उन्हें परोसा गया था, वो गुवाहाटी से दीमापुर जाते समय यात्रा के दौरान का है। इस शानदार डिनर के लिए उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस का आभार भी जताया। मंत्री ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें चपाती, सब्जी करी और दही दिखाया है। थाली में रखा गया पूरा का पूरा भोजन एकदम ताजा लग रहा है।

पोस्ट शेयर होते ही सैकड़ों लोगों ने किया री-ट्वीट

पोस्ट शेयर होते ही सैकड़ों लोगों ने किया री-ट्वीट

मंत्री तेमजेम इम्ना अलॉन्ग ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे अब तक 2,700 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, सैकड़ों रीट्वीट भी मिल चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी लिखा है। वहीं, कई ने मजाकिया अंदाज में कमेंट्स भी किया है।

फीडबैक के लिए रेलवे ने मंत्री का किया धन्यवाद

फीडबैक के लिए रेलवे ने मंत्री का किया धन्यवाद

मंत्री की तरफ से इस सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए भारतीय रेलवे ने मंत्री को धन्यवाद भी दिया है। रेलवे की तरफ से ट्वीट में लिखा गया है कि सर, हमें लिखित में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपकी इस प्रतिक्रिया से हमारी टीम को और अधिक उत्साह के साथ काम करने की ऊर्जा मिलेगी।

फोटो देख लोगों ने भी की भारतीय रेलवे की तारीफ

फोटो देख लोगों ने भी की भारतीय रेलवे की तारीफ

मंत्री की तरफ से शेयर किए वीडियो को देख कर यूजर्स ने भारतीय रेलवे के खाने की तारीफ की है। एक यूजर्स ने लिखा कि भारतीय रेलवे दिन-ब-दिन तरक्की कर रहा है। आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया की टॉप क्लास ट्रेनों में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+