नागालैंड के मंत्री को याद आया 1999 का दिल्ली, बोले- स्टेशन पर थे मेरे राज्य की कुल आबादी से ज्यादा लोग

भाजपा मंत्री तेमजेन बोले- 1999 में दिल्‍ली स्‍टेशन पर नागालैंड की कुल आबादी से अधिक थे वहां लोग

नई दिल्‍ली, 13 जुलाई: जनसंख्‍या दिवस पर लोगों को सिंगल देने की सलाह देने वाले नागालैंड के मंत्री तेमजेन का लेटेस्‍ट ट्टीट एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार को नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग जो अपनी "छोटी आंखों" वाले कमेंट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, उन्‍होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है जो ट्विटर पर धूम मचा चुका है।

nagaland

नागालैंड मंत्री को याद आई अपनी पहली दिल्‍ली यात्रा
नागालैंड के तेमजेन इम्ना अलॉन्ग उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हैं।उन्‍होंने अपने इस वीडियो में वर्ष 1999 में अपनी पहली दिल्ली यात्रा को याद किया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के लोगों की सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नागालैंड के बारे में कई गलत धारणाओं के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दिल्‍ली स्‍टेशन पर लोगों की भीड़ देखकर चौंक गए थे तेमजेन
मंत्री ने कहा जब मैं पहली बार 1999 में दिल्ली आया और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरा, तो वहां लोगों की संख्या देखकर मैं चौंक गया। यह संख्या नागालैंड की पूरी आबादी से भी ज्यादा थी। इस पर मुझे विश्‍वास नहीं हो रहा था, मैं अचंभित था।

दिल्‍ली के लोग पूछते थे क्‍या नागालैंड जाने के लिए वीजा चाहिए?
मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने आगे कहा दिल्ली में ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि नागालैंड कहां है। वे मुझसे पूछते थे 'क्या हमें नागालैंड जाने के लिए वीजा की जरूरत है?" इनमा ने यह भी याद किया कि उन्हें एक अफवाह के बारे में पता चला कि नागालैंड के लोग इंसानों को खाते हैं। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा और मेरी उपस्थिति ने उनके संदेह को और मजबूत कर दिया।

जनसंख्‍या दिवस पर मंत्री ने किया था ये ट्टीट, जो हो गया था वायरल
बता दें नागालैंड भाजपा मंत्री पर ट्टीट किया था "विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आइए हम आबादी में बढ़ोतरी के मुद्दों के प्रति समझदार हों और बच्चे पैदा करने पर सूचित विकल्प पैदा करें। या फिर मेरी तरह सिंगल रहें और एक साथ हम एक स्थाई भविष्य की दिशा में मदद कर सकते हैं। आइए आज सिंगल्स मूवमेंट में शामिल हों।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+