एन श्रीनिवासन निर्विरोध चुने गये BCCI अध्यक्ष, बस SC के फैसले का इंतजार

मालूम हो कि एन श्रीनिवासन अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे इसलिए उनका चुनाव महज औपचारिकता माना जा रहा था। श्रीनिवासन को दक्षिण क्षेत्र ने मनोनीत किया था। शुक्रवार को कोर्ट ने श्रीनिवासन को चुनाव लड़ने की इजाज़त तो दे दी लेकिन साथ ही ये भी निर्देश दिया कि अगले आदेश तक वे कार्यभार नहीं संभाल सकते। श्रीनिवासन आईपीएल-6 में चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं। उनके दामाद गुरूनाथ मयपन्न पर आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के आरोप है।
मयप्पन का नाम सामने आने के बाद एन श्रीनिवासन ने अध्यक्ष के रूप में नियमित कामकाज से अलग होना पड़ा था। इस दौरान उनकी जगह जगमोहन डालमिया बोर्ड देख रहे थे। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा क्रिकेट संघ के प्रमुख अनिरुद्ध चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह पद सावंत के अधिकारिक रूप से उपाध्यक्ष बनने के कारण खाली होना था।












Click it and Unblock the Notifications