'सुप्रीम कोर्ट का समय कर रहे बर्बाद', BBC डॉक्यूमेंट्री को बंद करने के खिलाफ SC जाने वालों पर रिजिजू का निशाना
सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" को ब्लॉक करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एन राम, एक्टिविस्ट वकील प्रशांत भूषण और अन्य ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Kiren Rijiju on Blocking BBC documentary: कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाले सुप्रीम कोर्ट जाने वालों पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐसा करके उच्चतम न्यायालय का कीमती समय 'बर्बाद' करते हैं।
सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" को ब्लॉक करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एन राम, एक्टिविस्ट वकील प्रशांत भूषण और अन्य ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "इस तरह वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय का कीमती समय बर्बाद करते हैं, जहां हजारों आम नागरिक न्याय के लिए इंतजार कर रहे हैं और तारीख मांग रहे हैं।
Recommended Video

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को एन राम और भूषण की ओर से पेश वकील एम एल शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सीयू सिंह की दलीलों पर ध्यान दिया। जिसमें इस मुद्दे पर उनकी अलग-अलग जनहित याचिकाओं को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी को भारत-चीन जैसे मुद्दों पर बोलने की जरूरत नहीं',आप की अदालत में किरेन रिजिजू ने जमकर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications