Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'राहुल गांधी को भारत-चीन जैसे मुद्दों पर बोलने की जरूरत नहीं',आप की अदालत में किरेन रिजिजू ने जमकर साधा निशाना

Kiren Rijiju Aap Ki Adalat: आप की अदालत में देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्ष के लगाए तमाम आरोपों का जवाब दिया।

Kiren Rijiju Aap Ki Adalat On Rahul Gandhi

Kiren Rijiju Aap Ki Adalat On Rahul Gandhi: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू पत्रकार रजत शर्मा की आप की अदालत में दिखें। इस दौरान रजत शर्मा ने किरेन रिजिजू से भारत-चीन सीमा विवाद, कांग्रेस, जजों की नियुक्ति, अरुणाचल की सीमा पर चीन ने हमारे सैनिकों की पिटाई की...? क्या भारत चीन से डरता है? जैसे कई मुद्दों पर सवाल किए। इन सभी सवालों के जवाब केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने खुलकर दिया। राहुल गांधी को लेकर रजत शर्मा ने पूछा, 'राहुल गांधी कहते हैं कि हम चीन की धमकियों को इग्नोर करते है', इसपर किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी की बातों से देश को नुकसान हो रहा है। राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नहीं बोलना चाहिए। खासकर भारत-चीन जैसे मुद्दों पर बोलने की जरूरत नहीं, इससे अपने देश को नुकसान होता है।''

'राहुल गांधी इंटरनेशनल आदमी हैं, मैं ज्यादा नहीं कहूंगा'

'राहुल गांधी इंटरनेशनल आदमी हैं, मैं ज्यादा नहीं कहूंगा'

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ''राहुल गांधी के बारे में मैं ज्यादा तो नहीं कहूंगा...क्योंकि वो बहुत इंटरनेशनल आदमी है। हर महीने 20 दिन बाहर रहते हैं। दो-तीन दिन भारत में रहते हैं, अभी कुछ यात्रा कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि आपका छवि बदलना है तो यात्रा करो। इसलिए मैं ज्यादा नहीं बोलूंगा क्योंकि मैं गांव का आदमी हूं और वो इंटरनेशनल आदमी है।''

भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले किरेन रिजिजू?

भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले किरेन रिजिजू?

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ''देखिए रजत जी, भारत जोड़ो यात्रा में क्या हो रहा है, इसकी चर्चा में हम लोगों को ज्यादा नहीं जाना चाहिए। आज के वक्त में स्वामी विवेकानंद ने जो सपना देखा था कि 21वीं सदी, भारत का होगा, भारत एक डेवलप नेशन, विकसित देश बनेगा, मोदी जी के नेतृत्व में जब ये सपना पूरा हो रहा है तो बाकी चर्चा क्यों करना चाहिए।''

भारत चीन से डरता है? इस सवाल पर क्या बोले किरेन रिजिजू

भारत चीन से डरता है? इस सवाल पर क्या बोले किरेन रिजिजू

रजत शर्मा ने पूछा, राहुल गांधी रोज कहते हैं, भारत चीन से डरता है...? कायर हैं...? केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू जवाब देते हुए कहते हैं, ''पीएम मोदी ने 2014 के बाद सारा पॉलिसी चेंज किया। आज सारे बॉर्डर एरिया में रास्ते बन रहे हैं, आज वहां ब्रिज बन गए, वहां बिजली-पानी पहुंच रहा है, गैस पहुंच रहा है। अगर कांग्रेस जैसा सोचते हैं, उस मानसिकता से काम करते तो, मोदी जी भी वैसे ही छोड़ देते सारे बॉर्डर इलाके को कि आप पड़े रहो...विकास नहीं होगा।''

'राहुल गांधी हर रोज चाइना, चाइना चिल्लाते रहते हैं'

'राहुल गांधी हर रोज चाइना, चाइना चिल्लाते रहते हैं'

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा, ''राहुल गांधी हर रोज चाइना, चाइना चिल्लाते रहते हैं। इनको मालूम नहीं है कि नेहरू जी के समय से लेकर सोनिया गांधी तक के समय तक, इन्होंने जो बॉर्डर एरिया का हालत करके रखा हुआ था, इनके माफी मांगने से भी मुझे शांति नहीं मिलेगी। इतना इन्होंने वहां गरीबी फैला दी।''

'देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं हो सकता है...'

'देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं हो सकता है...'

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ''ये विपक्षी नेता झूठ को और बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं हो सकता है और देश मोदी जी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। मैं आपको बता सकता हूं। इन्होंने पहले बहुत सौदेबाजी किए हैं।'' किरेन रिजिजू आगे कहते है, ''चीन के साथ कैसे लड़ना है...इसको लेकर राहुल गांधी को नहीं बोलना चाहिए, मैं कहता हूं, किसी को भी नहीं बोलना चाहिए। राहुल गांधी अपने आप को हर चीज का एक्सपर्ट समझ सकते हैं लेकिन उनको जो चिट्ट दिया जाता है, उसके बाहर बोलने से उनकी पार्टी को नुकसान होता है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+