मेरा अंदाज गलत हो सकता है, मेरी भावना नहीं: राहुल गांधी

मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि मेरी मां (कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी) ने मुझसे कहा कि मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वे गलत थे। बाद में मैंने महसूस किया कि संभव है मेरे शब्द गलत हों। लेकिन मैंने जो भावना व्यक्त की वह गलत नहीं हो सकती।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के लिए राहुल 3 और 4 अक्टूबर को गुजरात में रहेंगे। राहुल ने दोषी ठहराए जाने के बाद संबंधित सदनों से जनप्रतिनिधियों को अयोग्य होने से बचाने के लिए लाए गए अध्यादेश को 'पूरी तरह बकवास' और 'फाड़कर फेंकने लायक कहा था।' उन्होंने कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय माकन के नई दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अचानक पहुंच थे और अध्यादेश को फाड़कर फेंकने की बात कहकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications