मुजफ्फरपुर केस: तेजस्वी ने की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग, बोले- कई मंत्री भी इसमें शामिल
नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस (Muzaffarpur Shelter Home Case) में 11 लड़कियों की हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। इस मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार के कई मंत्री इस केस में शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा, 'मैं गारंटी देता हूं कि नीतीश कुमार के कई मंत्री और करीबी हैं जो इस मामले में शामिल हैं। राज्यपाल को इस सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।'

तेजस्वी का नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर हमला
इस मामले पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, 'हम महामहिम राज्यपाल से अनुरोध करते है कि मुज़फ़्फ़रपुर बलात्कार कांड में नीतीश सरकार की पूर्ण संलिप्तता पाए जाने के बाद इस अनैतिक एवं व्यभिचारी नीतियों और कुछेक दुराचारी मंत्रियों से युक्त सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करे तभी बिहार की माताएँ और बहन-बेटी सुरक्षित रह सकेंगी।'
ये भी पढ़ें: बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए- तेजस्वी
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर राजद नेता ने कहा, 'नीतीश कुमार में शर्म बची है तो मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में साक्ष्य मिलने के बाद तो अब माफी मांग लेनी चाहिए।' तेजस्वी यादव ने पूछा कि नीतीश कुमार ब्रजेश ठाकुर के मुजफ्फरपुर घर क्या करने जाते थे? उन्होंने उस दरिंदे पर FIR क्यों नहीं की? बाद मे की तो पॉक्सो एक्ट की धारा क्यों नहीं लगाई।'

शेल्टर होम केस में हुआ नया खुलासा
तेजस्वी यादव ने शेल्टर होम केस में नए खुलासे के बाद पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं लेकिन इस घिनौने कुकृत्य पर उनकी ज़ुबान नहीं खुलेगी क्योंकि उनके मित्र नीतीश कुमार और BJP के कई मंत्री इस जनबलात्कार कांड में संलिप्त है। CBI के अंतरिम निदेशक को इन बलात्कारियों को बचाने के लिए ही सजा मिली थी।' बता दें कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है और इस बात की आशंका जाहिर की है कि मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। सीबीआई ने कहा कि उन्हें एक श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications