मुजफ्फरपुर मामले में कोर्ट का CBI और राज्य सरकार को आदेश, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई मुजफ्फरपुर पहुंच चुकी है। सीबीआई की टीम इस मामले में अब आगे की जांच करेगी। सीबीआई ने तमाम दस्तावेजों और सबूतों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन से अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही सीबीआई इस मामले में लगातार टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइसेंज (टीआईएसएस) टीम के साथ संपर्क में है, जिसने मुजफ्फरपुर के शेल्टर हाउस में दौरा किया था। वहीं पटना हाई कोर्ट ने सीबीआई और बिहार सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस मामले की विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करे।

muzaffarpur

नीतीश ने विपक्ष पर किया पलटवार

इसके साथ ही सीबीआई ने टीआईएसएस से भी तमाम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया है और इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। जिस तरह से मुजफ्फरपुर मामला सामने आया है उसके बाद प्रदेश के साथ देशभर में शेल्टर हाउस की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद बिहार की नीतीश सरकार भी कटघरे में है। विपक्ष के तमाम आरोपों पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी इस मसले पर चुप नहीं थे, यह घटना शर्मसार करने वाली है और हमारे मंत्री ने विधानपरिषद में तमाम सवालों का जवाब दिया है।

धरने में लोग हंस रहे थे

विपक्ष पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि गलत वातावरण बनाया जा रहा है, जिन्हे जो बोलना है वो बोले। उन्होंने कहा कि धरना देते वक्त लोग हंस रहे थे। गौर करने वाली बात यह है कि शनिवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले के विरोध में धरना दिया था। इसमे राहुल गाांधी, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, डी राजा, शरद यादव समेत तमाम नेता पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज के पास मिली बिना सिर की लाश, लाश के साथ बर्बरता ने पुलिस के उड़ाए होश

हर जिले के डीएम को आदेश

इस घटना के बाद नीतीश कुमार ने सभी जिलों के शेल्टर हाउस में जांच के दौरे के लिए डीएम को निर्देश दे दिया है। नीतीश कुमार ने हर जिले के डीएम को निर्देश दिया है कि वह अपने जिले के तमाम शेल्टर हाउस और महिला शेल्टर हाउस का दौरा करे और यहां की स्थिति का जायजा लें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि शेल्टर हाउस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए और किसी भी तरह की हीलाहवाली इस मामले में नहीं की जाए। गौर करने वाली बात है कि यूपी के देवरिया में भी रविवार को शेल्टर हाउस के भीतर कथित रूप से देह व्यापार का मामला सामने आया है। जहां छापेमारी के बाद 24 लड़कियों को छुड़ाया गया है।

इसे भी पढ़ें- यूपी के देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसा कांड, बालिका गृह से छुड़ाई गईं 24 लड़कियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+