बिहार: SKMCH के पीछे नरकंकाल मिलने पर हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

पटना। मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) के पीछे की ओर मानव कंकाल और हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले के सामने आने के बाद बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के पीछे कई नरकंकाल और हड्डियां बरामद हुई हैं। वहीं मौके पर जांच करने के लिए टीम भी पहुंच चुकी है।

Muzaffarpur: Bihar Health Dept orders investigation after human skeletal remains found behind SKMCH

मौके पर मौजूद एसएचओ अहियापुर, मुजफ्फरपुर ने पूरे मामले पर बताया, 'जांच के बाद पता चला है कि लावारिस शवों को यहां जलाया जाता है।' दरअसल, एसकेएमसीएच वही अस्पताल है जहां चमकी बुखार की वजह से सबसे ज्यादा करीब 109 बच्चों की मौत हुई है। चमकी बुखार से बच्चों की मौत के बाद अब अस्पताल के पीछे मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मुजफ्फरपुर के डीएम आलोक रंजन घोष ने भी प्रशासन और संबंधित विभागों से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) के पिछले हिस्से में काफी बड़ा जंगली इलाका है। शनिवार को यहां से मानव कंकाल के साथ-साथ हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के पीछे मिले हड्डियों और मानव कंकालों को देखकर लग रहा कि कई शवों को यहां जलाया गया है। एक बोरे में भी मानव कंकाल बंद मिला है। जबकि मानव कंकाल मिलने की खबर से अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया।

एसकेएमसीएच के अधीक्षक एसके शाही ने इस बाबत कहा, 'पोस्टमॉर्टम विभाग प्राचार्य के अधीन है लेकिन इसे मानवीय दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए। मैं प्रधानाचार्य से बात करूंगा और उनसे एक जांच समिति गठित करने के लिए कहूंगा।' एसकेएमसीएच के डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि मानव कंकाल के अवशेष यहां मिले हैं। आखिर ये मानव कंकाल और हड्डियां कहां से आई हैं, इस संबंध में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+