उप्र में दिवाली के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा, अलर्ट जारी

पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों एवं जिलाधिकारियों को सतर्क रहने एवं सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने का निर्देश जारी किया गया है। जुआरियों और शराबियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। अगर किसी जिले में कोई अप्रिय वारदात होती है तो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद से ही पुलिस महकमा काफी सतर्क है। सांप्रदायिक तनाव से जुड़े मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों से कहा गया है कि हर छोटे से छोटे विवाद पर नजर रखें। खुफिया विभाग को भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। इधर, पूर्वाचल के अतिसंवेदनशील जिलों में पहले से ही अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। शासन के आला अधिकारी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
