सांप्रदायिक दंगे के बाद 'गैंगरेप दंगे' की चपेट में मुजफ्फरनगर

अबतक हिंसा में सामूहिक बलात्कार के पांच मामले सामने आ चुके हैं। फुगाना गांव निवासी एक महिला ने बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि 7-8 सितंबर की रात गांव के ही चार लोगों ने हिंसा के दौरान उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। वह चीखती चिल्लाती रही मगर किसी ने उसपर रहम नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ फुगाना की ही एक और अन्य महिला ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया है।
उसका आरोप है कि गांव के उन चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जिन्हें वह भली-भांति जानती थी। उसने पुलिस को बताया कि काफी मिन्न्ते करने के बाद भी उन्हें दया नहीं आई और उसकी आबरू को तार-तार कर दिया गया जबकि उनके साथ आए करीब 15-20 लोगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और परिजनों के साथ मारपीट की।












Click it and Unblock the Notifications