मुथूट फाइनेंस के MD पर हुआ हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, अस्पताल में भर्ती
कोच्चि। मुथूट फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट पर हमले के बाद से हड़कंप मचा हुआ है, मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलवार को उनकी गाड़ी पर पथराव किया जिसमें वह घायल हो गए हैं। जॉर्ज एलेक्जेंडर को सिर में चोट आने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि मुथूट फाइनेंस ने पिछले महीने देशभर में 160 कर्मचारियों को निकाल दिया था। जॉर्ज एलेक्जेंडर पर हुए हमले को भी उसी छटनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि आईजी कार्यालय के सामने सुबह करीब 9 बजे जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट पर हमला हुआ। पुलिस इस हमले को बदले की भावना से जोड़कर देख रही है क्योंकि दिसंबर में कपनी ने देश में मौजूद मुथूट फाइनेंस की 43 शाखाओं से 160 कर्मचारियों की छटनी कर उन्हें निकाल दिया था। इस फैसले से नाराज कर्मचारियों का एक वर्ग कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है। यह प्रदर्शन भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के बैनर तले हो रहा है। कंपनी के एमडी पर हुए हमले का आरोप भी सीटू पर लगाया गया है। मंगलवार को हुए पथराव में जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट के सिर में चोट आई है।

वहीं सीटू ने इस हमले पर दुख जताते हुए अपने उपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। सीटू ने कहा कि इस हादसे में ट्रेड यूनियन की कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि यह हमला तब हुआ जब प्रबंधन लगभग 300 कर्मचारी सदस्यों के साथ छह वाहनों के काफिले में प्रधान कार्यालय की ओर जा रहे थे। काफिले में सबसे आगे एमडी जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट की गाड़ी थी जिसको हमलावरों ने अपना निशाना बनाया। एक कर्मचारी ने बताया कि पत्थर से हुए हमले के कारण गाड़ी का शीशा टूट गया और कुछ पत्थर एमडी को भी लगे हैं। वहीं काफिले की दूसरी कार पर भी हमला किया गया।
यह भी पढ़ें: चेतन भगत का मोदी सरकार पर बड़ा हमला.....अहम बचाने के लिए देश को जलने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications