मंदी की आहट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रेल टिकट की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 सितंबर यानी रविवार से आपके ट्रेन का सफर महंगा हो जाएगा। भारतीय रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) से खरीदे जाने वाले ई-टिकट पर सर्विस चार्ज दोबारा से लागू कर दिया है। इस सर्विस चार्ज के फिर लगाए जाने का सीधा मतलब है कि ट्रेन यात्रियों को आईआरसीटीसी से ऑनलाइन ट्रेन का टिकट लेने पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, आईआरसीटीसी ई-टिकट बुक करने पर 20 रुपये से 40 रुपये तक का सर्विस चार्ज लगाएगा।

ऑनलाइन टिकट पर बढ़ा सर्विस चार्ज
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 'आईआरसीटीसी नॉन-एसी क्लास के लिए 15 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास के लिए 30 रुपये प्रति टिकट का सर्विस चार्ज लेगी। इसके अलावा इस पर जीएसटी भी अतिरिक्त देना होगा। एक तरह से देखें तो अब रेल यात्रियों को नॉन-एसी स्लीपर क्लास के ई-टिकट पर 20 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं एसी क्लास के ई-टिकट पर 40 रुपए का सर्विस चार्ज चुकाना होगा।

एसी पर 30 और नॉन-एसी टिकट पर 15 रुपये का सर्विस चार्ज
हालांकि, भीम-ऐप से भुगतान करने पर स्लीपर क्लास के लिए 10 रुपए का सर्विस चार्ज लगेगा, वहीं एसी के लिए भीम-ऐप से भुगतान करने पर 20 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा। बता दें कि साल 2016-17 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस टैक्स हटा दिया था। उस समय ऐसा इसलिए किया गया था, जिससे ई-टिकट को बढ़ावा मिल सके। लेकिन अब आईआरसीटीसी से खरीदे जाने वाले ई-टिकट पर सर्विस चार्ज दोबारा से लागू कर दिया है।

आईआरसीटीसी के राजस्व में 26 फीसदी की गिरावट
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सर्विस टैक्स हटाए जाने के बाद आईआरसीटीसी के राजस्व में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में रेलवे ने आईआरसीटीसी को दोबारा से सर्विस टैक्स वसूलने की छूट दी गई है। बता दें कि आईआरसीटीसी ने रेलवे को एक पत्र लिखकर टैक्स लगाए जाने की मांग की थी, जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर लिया।

मोदी सरकार ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस टैक्स में दी थी राहत
बोर्ड ने 3 अगस्त को लिखे पत्र में कहा कि आईआरसीटीसी रेल टिकट पर सर्विस टैक्स वसूलने की डिटेल रिपोर्ट तैयार करे, जिसे संबंधित अथॉरिटी से मंजूरी दी जाएगी। वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि रेल टिकट पर सर्विस टैक्स में अस्थायी छूट थी।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications