Dont Miss: रेलवे की इन 10 तैयारियों से सफर होगा सुहाना
नयी दिल्ली। अगर कभी घर में बनी चाय खराब बन जाए तो सामने वाले के मुहं से ये बात निकलने में जरा भी देरी नहीं लगती कि ये तो रेलवे स्टेशन वाली चाय बनी हैं। कहने का मतलब ये है कि रेलवे का खाना हो या सफर लोग उस की बुराई करने में पल भर नहीं लगाते हैं।
भारतीय रेल के खाने के बारे में ये बातें जानकर चौंक जाएंगे आप
ट्रेन का लेट होना हो, या टिकट की मारामारी, घटिया क्वालिटी का खाना हो या फिर सफर के दौरान आने वाली दिक्कतें। बावजूद इसके 2.4 करोड़ लोग रोज भारतीय रेलों से सफर करते हैं, लेकिन अब रेलवे ने अपने यात्रियों की दिक्कतों का निपटारा करने की योजना तैयार कर ली है।
जानिए कैसे बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बुक होगा ट्रेन टिकट?
रेलवे ऐसी कई योजनाओं को लेकर आ चुका है या पिर आने की तैयारी कर रहा है जो आपके सफर को अब सुहाना बना देगी। तस्वीरों पर क्लिक कर जानिए कौन सी है वो 10 योजनाएं जो अब आपके सफर हो सुनाहा बना देगी।

हिंदी में ई-टिकट
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए यात्री सुविधाओं को ई-प्लेटफार्म पर लाना शुरू कर दिया है। रेल मंत्री ने हिंदी में ई-टिकट की बुकिंग की शुरुआत कर दी है।

पेपरलेस टिकट
रेलवे ने उपनगरी सेवा में पेपरलेस टिकट की शुरुआत कर दी है। दूसरे चरण में पेपरलेस टिकट की शुरुआत राजधानी और शताब्दी में की जाएगी।

SMS अलर्ट
रेलवे अब आपको गंतव्य आने पर एसएमएस अलर्ट देगा। ये योजनाएं कर से लागू कर दी गई हैं। आपका स्टेशन आने से पहले ही आपको संदेश भेजकर रेलवे अलर्ट करेगा।

पानी में नहीं बहेगा पैसा
अब रेलवे स्टेशनों पर आपको पानी की बोतलों के लिए मंहगी कीमतें नहीं चुकानी होगी। अब 1 से 5 रुपए में रेलवे आपको पानी मुहाया कराएगी। ये सेवा अभी 165 स्टेशनों पर लागू होगी।

ई-कटरिंग की सुविधा
अगस्त 2014 से इस सेवा की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अब इसे प्रसारित करने की योजना है। इस सेवा के तहत आप फोन या एसएमएस के जरिए एक घंटा पहले अपनी पसंद का खाना बुक करवा सकेंगे।

गरमा-गरम मिलेगा खाना
रेलवे में अब कोच में ही मिनी पेंट्री बनाने का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत यहां ड्रीप फ्रीडर और हॉट बॉयलर लगे होगे। आप अपनी मर्जी के मुताबिक ठंडा या गरम खाना खा सकेंगे।

शाही अंदाज में होगा स्वागत
रेलवे की योजना के मुताबिक आने वाले दिनों में आपका रेलवे शादी अंदाज में स्वागत करेगा। सफर की शुरिआत में पेय पदार्थों से लेकर पूरे सफर के दौरान चाय-कॉपी की सुविधा होगी।

नई कटलरी
इन योजना के तहत रेलवे के एसी 1 कोच में सफर करने वाले यात्रियों को बोन चाइना के कटलरी सेट में खाना सर्व किया जाएगा।

ट्रेन में हवाई जहाज का मजा
हवाई सफर के दौरान अब ट्रेन में भी ट्रॉली में खाना सर्व किया जाएगा। हलांकि इस योजना को शुरु करने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

रेलवे की हसीन योजनाएं
रेलवे में अब यात्रियों की मांग के मुताबिक ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications