अगर गरबा करने गये मुस्लिम लड़के तो गोमूत्र पिलाकर बना दिया जायेगा हिंदू
अहमदाबाद। नवरात्र शुरु होने में अब कुछ ही दिन रह गये हैं। ऐसे में हर जगह गरबा नाइट्स या फिर डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद ने धमकी दी है कि अगर कोई मुसलमान लड़का गरबा करते पाया गया तो उसकी घर वापसी करा दी जाएगी। इतना ही नहीं अगर रात 12 बजे से पहले पुलिस ने कार्यक्रम बंद करवाया तो मस्जिद से माइक उतार लिया जायेगा।

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि हर बार सिर्फ हिंदू धर्म के त्योहार को लेकर ही क्यों गाइडलाइन बनायी जाती है कि रात 12 बजे गरबा बंद कर दो। वीएचपी ने कहा अगर इस बार ऐसा हुआ तो मस्जिदों से माइक उतार दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications