असम में मॉब लिंचिंग: 'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर मुस्लिम युवक को जमकर पीटा

गुवाहाटी। इस वक्त देश मॉब लिंचिग की घटना से पूरी तरह से आहत है, नया मामला असम में सामने आया है, जहां के बारपेटा जिले में चार उपद्रवियों ने तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई की और उन्हें 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया, पुलिस के मुताबिक यह घटना फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ज्योति गांव इलाके की है, जहां शुक्रवार सुबह चार बाइक सवार उपद्रवी एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और उसके एक कर्मचारी रकीबुल हक की पिटाई कर दी थी।

अब असम में मॉब लिंचिंग

अब असम में मॉब लिंचिंग

जबकि इस मामले में वेस्ट बारपेटा ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, जाकिर हुसैन का भी बयान सामने आया है, उनके मुताबिक रकीबुल हक के अलावा टी-स्टॉल में काम करने वाले कुर्बान खान और बुरान अली को उपद्रवियों ने काफी तंग किया, वो उन्हें गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे और जब उन्होंने विरोध किया तो उन लोगों ने उन तीनों को बुरी तरह से पीट दिया, यही नहीं उन्होंने तीनों को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है...

फिलहाल मामले की जांच जारी है...

फिलहाल मामले की जांच जारी है, पुलिस ने उपद्रवियों की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है, आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी ऐसी ही खबरें सामने आई थीं, झारखंड के सरायकेला जिले में एक मुस्लिम युवक को जय श्री राम बोलने ना बोलने पर कुछ लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई थी, जबकि पिछले महीने के अंत में उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया था।

'जय श्री राम' का नारा ना लगाने पर मुस्लिम युवक को पीटा गया

'जय श्री राम' का नारा ना लगाने पर मुस्लिम युवक को पीटा गया

कानपुर में एक मुस्लिम युवक की कुछ लोगों ने बेहद बुरे तरीके से पिटाई कर दी, युवक का आरोप था कि उसने टोपी पहन रखी थी तो कुछ लोग उसके पास आए और उसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहा, जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई जबकि मई मेंगुरुग्राम के जैकबपुरा में 25 मई को कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक 25 साल के मुस्लिम युवक की इस बात पर पिटाई कर दी थी क्योंकि उसने 'जय श्री राम' बोलने से मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+