जावेद अख्तर बोले- पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा दुश्मन
नई दिल्ली। मशहूर गीतकार और पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर ने ट्रिपल तलाक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान की निंदा करते हुए कहा कि तलाक का यह तरीका सही नहीं है।

जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं तुरंत तलाक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बातों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वे अपने ही समुदाय के सबसे बदतर दुश्मन हैं।'
मुस्लिम महिला ने सुप्रीम कोर्ट में दी है याचिका
बता दें कि ट्रिपल तलाक के खिलाफ इशरत जहां नाम की महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी हुई है। इसी पर कोर्ट ने पर्सनल लॉ बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब में बोर्ड ने कहा कि समाज सुधार के नाम पर पर्सनल लॉ में बदलाव नहीं किया जा सकता।

बोर्ड ने कोर्ट में दिया ये जवाब
पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि अगर इसे खत्म कर दिया जाएगा तो पति अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए या तो उसका कत्ल कर देगा या फिर उसे जलाकर मार देगा। लॉ बोर्ड ने कहा कि अगर मियां-बीवी में बन नहीं रही और वो दोनों अलग होना चाहते हैं लेकिन कानूनी प्रक्रिया में लंबा वक्त लग रहा है, ऐसे में पति गैरकानूनी तरीके को अपना सकता है।












Click it and Unblock the Notifications