अपनी हिंदू बहन की बेटियों को ससुराल विदा करते वक्त थम नहीं रहे थे मुस्लिम मामा के आंसू

नई दिल्ली। दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं, जो धर्म और जाति से परे होते हैं। कुछ इसी तरह की कहानी महाराष्ट्र से भी सामने आई है। कहानी है महाराष्ट्र के अहमदनगर की। यहां के रहने वाले बाबाभाई पठान ने हाल ही में अपनी राखी बहन की बेटियों की हिंदू रीति रिवाज से शादी करवाई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे इन दोनों को विदा करते समय बाबाभाई की आंखों से आसूं थम नहीं रहे हैं।

Recommended Video

    Positive Story : राखी बहन की बेटियों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से करवाकर जीता दिल । वनइंडिया हिंदी
    मामा के रूप में सारी रस्में पूरी कीं

    मामा के रूप में सारी रस्में पूरी कीं

    दरअसल ये शादी बाबाभाई की राखी बहन की बेटियों की थी। जिसमें बाबाभाई ने मामा के रूप में सारी रस्में पूरी की हैं। जब विदाई का वक्त आया, तो वो दोनों भांजियों को सीने से लगाकर रोने लगे। इन तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर सच्चे भारत की तस्वीर तक कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अहमदनगर जिले के बोधेगाव में रहने वाले बाबाभाई पटान को इन लड़कियों की मां भूसरे राखी बांधती है। क्योंकि उनका कोई सगा भाई नहीं है।

    भाई का हर फर्ज निभाते हैं बाबाभाई

    भाई का हर फर्ज निभाते हैं बाबाभाई

    वहीं बाबाभाई भी अपनी मुंहबोली बहन से हर साल खुशी खुशी राखी बंधवाते हैं और भाई होने का हर फर्ज निभाते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ सालों पहले भूसरे के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से भूसरे और उनकी बेटियों के लिए बाबाभाई ही एक सहारा हैं। भूसरे के पति की मौत के बाद से बाबाभाई इस परिवार को अपने ही परिवार की तरह मानते हैं और उनके प्रति अपनी हर जिम्मेदारी को निभा भी रहे हैं।

    समाज की परवाह किए बिना कन्यादान किया

    समाज की परवाह किए बिना कन्यादान किया

    मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार, इन दोनों लड़कियों की शादी की जब बात आई तो इसके लिए बाबाभाई पठान ने ही पैसों का इंतजाम तक किया है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों की परावह किए बिना दोनों भांजियों का कन्यादान तक किया। जब शादी संपन्न होने के बाद विदाई की बारी आई तो बाबाभाई दोनों लड़कियों को अपनी बेटियों की तरह विदा करते देखे जा सकते हैं। वह ऐसे रो रहे हैं, मानो उनकी अपनी बेटियों की शादी हो। उन्होंने दोनों लड़कियों को हाथ पकड़कर विदा किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये भावुक विदाई देख शादी में मौजूद अन्य लोग भी रोने लगते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+