सुन्नी उलमा बोर्ड के नेता की कांग्रेस से मांग, प्रदेश में मुस्लिम को बनाया जाए डिप्टी सीएम
कर्नाटक में मुस्लिम नेता ने मांग की है कि हमने कांग्रेस को इस चुनाव में बहुत कुछ दिया, अब कांग्रेस का समय है लौटाने का। उन्होने कहा कि मुस्लिम विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए

सुन्नी उलमा बोर्ड के मुस्लिम नेता ने रविवार को कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री का पद किसी मुस्लिम विधायक को दिया जाना चाहिए। यही नहीं मुस्लिम नेता ने मांग की है कि कम से कम पांच मुसलमान विधायकों को सरकार में मंत्री पद दिया जाना चाहिए। इन विधायकों को गृह मंत्रालय वित्त मंत्राल, स्वास्थ्य जैसे विभाग दिए जाने चाहिए।
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शफी सदी ने कहा कि हमने चुनाव से पहले ही कहा था कि उपमुख्यमंत्री मुस्लिम होना चाहिए, हमे 30 सीटें दी जानी चाहिए। हमे 15 सीटें मिली, जिसमे से 9 मुस्लिम विधायकों ने जीत दर्ज की। तकरीबन 72 संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम वोटों की वज से जीत मिली है।
बतौर मुस्लिम समुदाय हमने कांग्रेस को बहुत कुछ दिया। अब समय है कि हमे भी कुछ बदले में मिले। हम चाहते हैं कि मुस्लिम विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए,साथ ही मुस्लिम विधायकों को गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसा मंत्रालय मिले। कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है कि वह हमारा शुक्रिया अदा करे। हमने सुन्नी उलमा बोर्ड की आपात बैठक की और इसपर चर्चा की कि इन मांगों को लागू किया जाए।
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने कर्नाटक में विधानसभा की 224 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 66 सीटों पर ही सिमट गई है। इस जीत के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं और पार्टी एक बार फिर से नई ऊर्जा से भर गई है।












Click it and Unblock the Notifications