प्यार के लिए तोड़ी मजहबी दीवार! बागेश्वर बाबा से प्रभावित होकर रुखसाना से रुकमणी बनकर दोस्त से की शादी

Muslim Girl marries hindu boy: बिहार के वैशाली से एक इश्क की खातिर मजहबी दीवार को तोड़ने वाला मामला सामने आया। जिसमें एक मुस्लिम लड़की रुखसाना ने अपने प्यार को पाने के लिए हिंदू धर्म अपनाया।

ruksana become Rukmini

Ruksana become Rukmini: कहते हैं मोहब्बत अंधी होती है। ये ना तो उम्र की सीमा देखती है और ना ही कोई मजहब। जब दो लोग प्यार में होते हैं तो वे बस एक दूसरे के होने चाहते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में सामने आए एक मामले में भी देखा गया।

बिहार के वैशाली की रुखसाना ने धर्म से इतर एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसके बारे में जो कोई भी सुन रहा है, हैरान हो रहा है। जी हां! मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली रुखसाना ने अपने प्यार के लिए धर्म की बेड़ियां तोड़ते हुए अपने दोस्त रोशन से शादी रचा ली।

मामला है वैशाली के लालगंज स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर का, जहां सैकड़ों लोग इस मिसाल कायम करने वाली शादी के गवाह बन गए। रुखसाना ने अपने दोस्त रोशन से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाया। इस शादी से रोशन के परिजनों के साथ-साथ इलाके के सारे लोग बेहद खुश हैं।

रुखसाना और रोशन की प्रेम कहानी की अगर बात करें, तो ये चार साल पहले शुरू हुई थी। जयपुर में रुखसाना अंसारी की मुलाकात लालगंज निवासी रोशन कुंवर से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और ये बातचीत कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। फिर ये प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने संग जीने और संग मरने की कसमें खा लीं।

लेकिन दोनों की शादी होना इतना भी आसान नहीं था। इस परवान चढ़े प्यार के बीच मजहब की बड़ी सी दीवार खड़ी थी। लेकिन रुखसाना ने अपने प्यार को पाने के लिए बड़ा फैसला लिया। रुखसाना पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के पटना वाले कार्यक्रम का काफी असर पड़ा। इसे देखने के बाद उसने अपना धर्म बदलने का फैसला लिया।

इसके बाद रुखसाना के धर्म परिवर्तन के लिए तमाम पूजा पाठ से लेकर विधि-विधान तक किए गए। और आखिरकार हिंदू धर्म के मुताबिक उसका नाम रुकमणि रख दिया गया। दोनों की शादी पंडित कमलनाथ ने लालगंज के रेपूरा गांव स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में कराई। इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी।

इस खास मौके पर रुखसाना से रुकमणी बनी लड़की ने मीडिया से बातचीत भी की। उसने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचनों से उसे प्रेरणा मिली। अपने प्यार को पाने के लिए उसने हिंदू धर्म अपनाया। उसने बताया कि शादी से वो काफी खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+