प्रिया प्रकाश पर मुस्लिम भावनाएं आहत करने का आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा- 'नहीं डिलीट करेंगे कोई सीन'

रातोंरात एक वीडियो से इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी प्रिया प्रकाश मुश्किल में फंस गई हैं। मुस्लिम भावनाएं आहत करने के लिए प्रिया के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके साथ-साथ ये एफआईआर 'मनिकया मलराया पूवी' गाने के मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

Priya Prakash

नई दिल्ली। रातोंरात एक वीडियो से इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी प्रिया प्रकाश मुश्किल में फंस गई हैं। मुस्लिम भावनाएं आहत करने के लिए प्रिया के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके साथ-साथ ये एफआईआर 'मनिकया मलराया पूवी' गाने के मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई गई है। अब गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ने अपना बयान जारी किया है।

मुस्लिम भावनाएं आहत करने को लेकर FIR दर्ज

मुस्लिम भावनाएं आहत करने को लेकर FIR दर्ज

हैदराबाद के फलकनुमा पुलिस स्टेश में कुछ मुस्लिम युवकों ने प्रिया और गाने 'मनिकया मलराया पूवी' के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर कराई है। युवकों का कहना है कि इस गाने ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। इनका आरोप है कि फिल्म 'ओरु अदार लव' का गाना 'मनिकया मलराया पूवी' जब अंग्रेजी में अनुवाद किया जाता है तो ये प्रोफेट मोहम्मद की बेज्जती करता है।

म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा, 'नहीं डिलीट करेंगे सीन'

म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा, 'नहीं डिलीट करेंगे सीन'

अब गाने के म्यूजिक डायरेक्टर शान रहमान ने बचाव करते हुए कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। शान ने कहा, 'हमें काफी लोगों ने सपोर्ट किया है। हमें लगता है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।' शान ने कहा कि वो ये लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ने के लिए तैयार हैं। फिल्म से कोई भी सीन डिलीट नहीं किया जाएगा।

इंटरनेट पर वायरल 'मनिकया मलराया पूवी' गाना

इंटरनेट पर वायरल 'मनिकया मलराया पूवी' गाना

'ओरु अदार लव' फिल्म का गाना 'मनिकया मलराया पूवी' इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 4 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें प्रिया के एक्सप्रेशन्स ने लोगों को दीवाना बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+