संगीतकार वाजिद खान की पत्नी का आरोप, कहा- 'ससुराल वाले धर्म परिवर्तन के लिए डाल रहे हैं दवाब'

मुंबई। साल 2020 में देश ने बॉलीवुड के कई नायाब सितारों को खो दिया, जिसमें से एक थे संगीतकार वाजिद खान, जिन्होंने लंबी बीमारी के बाद इस साल जून में दुनिया को अलविदा कह दिया। वाजिद खान के जाने के बाद संगीन की अनुपम जोड़ियों में से एक 'साजिद-वाजिद' अब सदा के लिए टूट गई। वाजिद का परिवार अभी भी उनके जाने के गम से उबर नहीं पाया है तो वहीं उनकी पत्नी कमलरुख का कहना है कि वो वाजिद के निधन के बाद से लगातार मानसिक उत्पीड़न झेल रही हैं।

Recommended Video

    Wajid Khan की Wife Kamalrukh का सनसनीखेज खुलासा, ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    हम 'कॉलेज स्वीटहार्टस' थे: वाजिद की पत्नी

    हम 'कॉलेज स्वीटहार्टस' थे: वाजिद की पत्नी

    कमलरूख का कहना है कि वाजिद के निधन के बाद से उनका परिवार लगातार उनसे धर्म परिवर्तन की बात कर रहा है, उन्होंने अपना दर्द सोशल मीडिया पर उजागर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनका और वाजिद खान का प्रेम विवाह था, वो दोनों कॉलेज टाइम से साथ थे, हम कॉलेज स्वीटहार्टस थे। कमलरूख पारसी हैं और वाजिद खान मुस्लिम थे, दोनों की शादी में वाजिद के परिवार की रजामंदी नहीं थी लेकिन फिर भी उन्हें वाजिद की वजह से हां करनी पड़ी।

    यहां देखें: वाजिद खान की पत्नी कमलरुख की पोस्ट

    'धर्म के आधार पर हमेशा से भेदभाव झेलना पड़ा'

    'धर्म के आधार पर हमेशा से भेदभाव झेलना पड़ा'

    दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत हुई थी, वाजिद के परिवार वालों ने उन्हें कभी भी मन से अपनाया नहीं, उन्हें धर्म के आधार पर हमेशा से भेदभाव झेलना पड़ा लेकिन वाजिद के प्यार, केयर और सपोर्ट की वजह से उन पर ये चीजें हावी नहीं हुईं लेकिन अब वाजिद के निधन के बाद उनका पूरा परिवार उन पर दवाब बना रहा है, उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए बोल रहा है। उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और इस समय वो काफी तनाव और कष्ट में हैं लेकिन वो अपने बच्चों के हक के लिए लड़ती रहेंगी। ये बेहद शर्मनाक है, और सबकी आंखे खोल देने वाला है।

     1 जून 2020 को हुआ था संगीतकार का निधन

    1 जून 2020 को हुआ था संगीतकार का निधन

    कमलरूख की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, फिलहाल अभी वाजिद खान के परिवार वालों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मालूम हो कि 1 जून 2020 को संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया था। सुपर स्टार सलमान खान के बेहद करीबी माने जाने वाले 42 वर्ष के वाजिद खान ने मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली थी, वो लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

    सलमान खान को अपना बड़ा भाई मानते थे वाजिद खान

    सलमान खान को अपना बड़ा भाई मानते थे वाजिद खान

    सुरमई आवाज के मालिक वाजिद खान ने सलमान की कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया था, यहां तक कि सलमान की ही फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से अपना संगीत का सफर शुरू करने वाले वाजिद खान ने अपनी अंतिम फिल्म भाई-भाई का संगीत भी सलमान खान के लिए ही दिया। मूल रूप से यूपी के रहने वाले वाजिद खान एक्टर सलमान खान को अपना बड़ा भाई मानते थे, वो अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+