नागपुर: भाजपा कार्यकर्ता सहित उसके परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भाजपा कार्यकर्ता कमलाकर पवनकर सहित परिवार के चार अन्य लोगों की हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Murder of bjp worker and its four family members in Nagpur

घटना नागपुर के आराधना नगर में हुई है। यहां भाजपा नेता कमलाकर पवनकर और उनकी पत्नी परिवार के साथ घर में सो रहे थे तभी देर रात हमलावर घर में घुसे और बारी-बारी से कमलाकर, उनकी पत्नी, मां, बेटी और भांजे को मौत के घाट उतार दिया।

Murder of bjp worker and its four family members in Nagpur

हालांकि इस हमले में कमलाकर की छोटी बेटी और भांजी वैष्‍णवी बच गईं। दरअसल, दोनों दूसरे बिस्तर पर सो रहे थे, शायद इसलिए हमलावरों का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया। घर में घुसकर इस तरह भाजपा नेता और उनके परिवार की हत्या के चलते जहां पूरे इलाके में गम का माहौल है, वहीं शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

करीबी का हो सकता है हाथ
पुलिस की मानें तो वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है और इसमें भाजपा नेता के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। कमलाकर पवनकर अपने परिवार के साथ-साथ भांजे और भांजी भी खर्चा उठा रहे थे। हत्याकांड में जिस भांजे की मौत हुई है उसका नाम कृष्णा बताया जा रहा है। वारदात के बाद डॉग स्कवॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग मिला। बीते कुछ सालों में ये ऐसी पहली वारदात है जब घर में घुसकर पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+